Showing posts with label Intersting web sites. Show all posts
Showing posts with label Intersting web sites. Show all posts

Saturday, February 5, 2011

फाइलें साझा करने के लिए उपयुक्त साइट ge.tt

बिना फाइल के आकार की चिंता किये उसे साझा करने या फिर फाइल भेजने का उपयुक्त मंच है ge.tt. सही है इस तरह की सेवा देने वाली बहुत सी साइटें हैं, मगर कुछ बातें ऐसी है जो ge.tt को विशेष बनाती है और वे हैं पजिंकरण करने की अनिवार्यता नहीं है, फाइल के आकार का बन्धन नहीं है और न ही फाइलों संख्याँ की कोई सीमा है.

सबसे अच्छी विशेषता यह है कि डाउनलोड करने के लिए फाइल के पहले पूरा अपलोड होने तक प्रतिक्षा करने की जरूरत नहीं है. एक तरफ जहाँ फाइल अपलोड हो रही हो, दुसरी तरफ इसका डाउनलोड शुरू किया जा सकता है. साथ ही डाउनलोड सम्बन्धी आँकड़े भी उपलब्ध रहते है.